फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज हुआ पर आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज कैंपस में हादसे में मारे गए बच्चे अथर्व को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज कैंपस में कार की टक्कर से बच्चे की मौत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में रोष है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाता, तब तक उन्हें चैन नहीं मिलेगा। उन्होंने पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है। वहीं, बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज कैंपस में ही अथर्व को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले गजेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अथर्व सिंह घर के पास ही खेल रहा था। तभी कैंपस में रहने वाला लैब टेक्नीशियन अंबुज की कार से अथर्व को टक्कर लग गई। इसके बाद परिजन उसे इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लैब टेक्नीशियन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर दिया। गजेंद्र ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज हुए एक सप्ताह बीत चुका है, इसके बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें