बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के खाई पार निवासी ज्योति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2022 को झांसी के थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र के ककवारा निवासी भूपेंद्र से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट की गई। पुलिस ने भूपेंद्र उर्फ नितेश, मीरा, भागवत नारायण, रोहिणी और शिवानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज की है। (ब्यूरो)