फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या करने वाले पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में साथ रहने वाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने साथ जालौन ले गए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जालौैन निवासी नसरीन दो साल से मध्य प्रदेश के दतिया जिलेे में रहने वाले बलवीर के लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। शनिवार की शाम शराब पीकर घर पहुंचे बलवीर व नसरीन के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार की तड़के बलवीर ने पत्थर से सिर पर हमलाकर नसरीन की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था। देर रात पोस्टमार्टम होने के बाद मृतका के भाई शव के अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ जालौैन ले गए। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें