वीडियो में दावा किया गया था कि झांसी में धार्मिक स्थल पर विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम टीम ने उस धार्मिक स्थल को सील कर दिया। पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह तथ्यहीन मिला।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एक यूट्बर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर इंडिया न्यूज लाइव-डेल नामक चैनल संचालक ने भ्रामक कैप्शन के वीडियो प्रसारित करके एक समुदाय को भड़काने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वीडियो में दावा किया गया था कि झांसी में धार्मिक स्थल पर विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम टीम ने उस धार्मिक स्थल को सील कर दिया। पुलिस जांच में यह दावा पूरी तरह तथ्यहीन मिला। पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को नगर निगम टीम ने इस्लामगंज में बकाया शुल्क न जमा करने वाले दुकानदारों की दुकानों को बंद कराने की कार्रवाई की थी। इसका वीडियो बनाकर गलत तरीके से अपलोड किया गया। मंगलवार को वही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किए गए। पुलिस इनको तलाश रही है।