फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प. बंगाल के झोलाछाप के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डीएम गौरांग राठी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव करगुवां खुर्द में अनाधिकृत चल रहे क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक का संचालन करते हुए पश्चिम बंगाल का झोलाछाप मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने थाना एरच में इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो पर डीएम ने संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी को कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. आशीष अग्निहोत्री ने ब्लॉक बामौर के गांव गांव करगुवां खुर्द में अपंजीकृत का संचालन अयोग्य व्यक्ति द्वारा करने की टीम भेजकर जांच कराई। सीएचसी बामौर से डॉ. विमल कुमार एवं डॉ. विवेक सोनी ने क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक का संचालन करने वाले व्यक्ति की पहचान हृदय गैन पुत्र श्री कार्तिक गैन निवासी गांव इटापुकुर इटापुकुरिया जिला नादिया पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसके पास चिकित्सा उपचार के लिए कोई भी वैध डिग्री या पंजीकरण नहीं मिला। इस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें