फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर आत्महत्या करने वाले युवक पर आर्म्स एक्ट में एफआईआर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना नवाबाद क्षेत्र में युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने वाले मृतक आरोपी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। मौके से तमंचा व खोखे मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है। घटना वाली रात ही पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बुधवार की रात थाना नवाबाद के कुम्हार के कुआं निवासी अशोक प्रजापति की पुत्री पिंकी (19) की प्रेम प्रसंग के चलते इलाके के रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा ने घर पर ही तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजे थे। मौके से पुलिस को तमंचा व खोखा भी मिला था। बुधवार की देर रात पुलिस ने मृतक नरेंद्र पर आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर नरेंद्र को तमंचा कहां से मिला। पुलिस को आसपास के रहने वाले कुछ लोगों पर शक है। रात में पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। परिजनों ने रात में अंतिम संस्कार कर दिया था। सिर में फंसी गोली निकली पुलिस के अनुसार पहले नरेंद्र ने पिंकी के सिर में गोली मारकर हत्या की, उसके बाद खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि पिंकी के सिर में गोली फंस गई थी, जबकि नरेंद्र के सिर से आरपार गोली निकल गई थी। ऐसे में पोस्टमार्टम के दौरान युवती के सिर से गोली निकाली गई। पुलिस खंगालेगी कॉल डिटेल पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल भी मिला है। इसमें कुछ कॉल भी सामने आई हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मरने से पहले उसने किस-किस से कितनी बार बात की। ऐसे में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जिससे तमंचा लिया हो, शायद उससे भी आरोपी ने बात की हो। पुलिस हर बिंदु पर जांच करते हुए कॉल डिटेल भी खंगालने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें