ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम गुगरवारा में खेतों में बिजली कनेक्शन के नाम पर एक ग्रामीण से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने, पैसा मांगने पर गाली- गलौज कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम गुगरवारा निवासी नत्थू पुत्र दौलत ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाना बार के ग्राम टौरिया निवासी रमेश समेत 6 लोगों ने उसे खेतों में बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके डेढ़ लाख रुपये ले लिए और 5-6 दिन बाद ही वहां से ट्रांसफार्मर उठा ले गए। पैसा वापस मांगने पर उन्होंने गाली- गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।