फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 13 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर, ड्यूटी लगने के बाद काम न करने पर कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक ने की शिकायत

Thu, 20 Oct 2022 05:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के साथ- साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को सौंपी गई है। लेकिन, ड्यूटी लगने के बाद 13 बीएलओ ने काम शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बुधवार को थाना नवाबाद में 13 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में ड्यूटी लगने के बाद काम न शुरू करने पर की गई।मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के लिए बीएलओ बनाए गए हैं।

विज्ञापन

यह जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के साथ- साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों को सौंपी गई है। लेकिन, ड्यूटी लगने के बाद 13 बीएलओ ने काम शुरू नहीं किया। इस पर सहायक अध्यापक नजमी समी, राममूर्ति परिहार, गायत्री राठौर, शिक्षा मित्र संजीव कुमार राय, प्राविधिक सहायक धर्मवीर सिंह, प्रारूपकार विनोद कुमार, वरिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार, टेक्निशियन सुनील कुमार तिवारी, वरिष्ठ लिपिक सरफराज, कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार दुबे, मानचित्रकार हेमंत कुमार वर्मा व सहायक अध्यापक मनीषा गुप्ता के खिलाफ सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रमेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें