फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शियरवुड और एपीएस में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स 2019 में फुटबॉल के सीनियर वर्ग में शियरवुड व जय एकेडमी तथा एपीएस व सीकेसी के बीच ध्यानचंद स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें शियरवुड और एपीएस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। अब इन दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

विज्ञापन


ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के दौरान जूनियर वर्ग में एपीस और सेंट कोलंबस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें 3-0 से आर्मी पब्लिक स्कूल ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं, शतरंज में अंडर-10 बालक वर्ग प्रतियोगिता में अविरल ने स्वर्ण, शाश्वत शर्मा ने रजत, पवित्र और कुशाग्र ने कांस्य पदक जीता। वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण शरण गुप्त चिरगांव की टीम विजेता और बीआईसी बड़ागांव उप विजेता बनी। एथलेटिक्स बालिका वर्ग अंडर-10 रिले रेस में माही सेंगर, उक्सा उल्हा, सुधा, पायल की टीम को स्वर्ण, कंगना, मांडवी, आरुषी और दीक्षा की टीम को रजत और समीक्षा गौतम, चारुल, आराध्या और आस्था की टीम को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 में तान्या गुप्ता, अनुष्का विक्रम, श्वेता तिवारी, रितिका सैनी की टीम ने स्वर्ण व समीक्षा, तनुष्का, साक्षी, प्रांशी की टीम ने रजत और पूनम, रेणुका, कीर्ति, कोमल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

इससे पूर्व हुई एथलेटिक्स में अंडर-17 में 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में जय श्रीवास ने स्वर्ण, शिवम यादव ने रजत, अनुराग यादव और रोहित राजपूत को कांस्य पदक मिला। वहीं, अंडर-19 में 800 मीटर दौड़ में बृजेंद्र ने स्वर्ण, अंकित ठाकरे ने रजत, संजय राजपूत ने कांस्य जीता। अंडर-17 में 1500 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में शालिनी पटेल ने स्वर्ण, असिता राजपूत ने रजत और अंजू यादव ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में संध्या राजपूत ने स्वर्ण, निरन धंजल ने रजत, खुशी वर्मा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 1500 मीटर बालक वर्ग में शिवम यादव ने स्वर्ण, अनुराग यादव ने रजत, निखिल रायकवार और शिवकुमार ने कांस्य जीता। अंडर-19 में बृजेंद्र ने स्वर्ण, अंकित ठाकरे ने रजत, राजीव यादव और प्रशांत सिंह ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में 400 मीटर बालक वर्ग में आशीष गुप्ता ने स्वर्ण, राघव पाल ने रजत, अजय यादव और शिव कुमार ने कांस्य जीता। अंडर-17 में 400 मीटर में अनुराग प्रजापति ने स्वर्ण, भानूप्रताप सिंह ने रजत और यशस्वी कुमार व आकाश यादव ने कांस्य जीता। अंडर-19 में 400 मीटर में हर्षित यादव ने प्रथम, संजय राजपूत ने रजत, शानू सक्सेना और संजीव ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


अंडर-17 में 800 मीटर बालिका वर्ग में वैष्णवी ने स्वर्ण, शालिनी ने रजत, खुशबू प्रजापति ने कांस्य जीता। अंडर-19 में शोभा ने स्वर्ण, संध्या राजपूत ने रजत और खुशी वर्मा ने कांस्य जीता। एथलेटिक्स लांग जम्प में अंडर-14 बालक वर्ग में अंकित कुशवाहा ने स्वर्ण, अमन कुमार ने रजत और शुमेंद्र प्रताप ने कांस्य जीता। अंडर-17 में अभी चांसन ने स्वर्ण, प्रियंशु राज ने रजत और विष्णु पटेल ने कांस्य जीता। अंडर-19 में आशीष साहू ने स्वर्ण, अनुज साहू ने रजत और मो. ईशान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में रेणुका ने स्वर्ण, रेश्मा ने रजत और पारुल ने कांस्य जीता। अंडर-17 में श्रृष्टी यादव ने स्वर्ण, आराध्या द्विवेदी ने रजत और गौरी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 में साक्षी कुमार ने स्वर्ण, वरुणा मिश्रा ने रजत और आशु देवी ने कांस्य जीता। प्रतियोगिता के दौरान सचिव संजीव सरावगी, नागेंद्र वर्मा, रविप्रकाश परिहार, अश्वनी शुक्ला, नीता अवस्थी, बद्रीप्रसाद सेन, निर्भय प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, धर्म सिंह, सतीश कंचन, योगेंद्र रिछारिया, सगीर खान, धर्मदेव राव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें