फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से निकलेगा फिल्टर्ड पानी

Mon, 25 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम महानगर वासियों को स्वच्छ पेयजल का तोहफा देने जा रहा है। मंगलवार को फिल्टर्ड पानी देने वाले तीन हैंडपंपों का लोकार्पण होगा। यह हैंडपंप प्रदेश में अपने आम में अनूठे हैं। ऐसा सबसे पहला हैंडपंप झांसी में मानिक चौक में नगर निगम ने लगाया था।
विज्ञापन


महानगर के अधिकांश इलाकों का भूगर्भ जल खारा है। मजबूरी में लोग इसका उपयोग करते हैं। पानी में तमाम तत्व ऐसे हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माने जाते हैं। राहगीर इसी पानी को पीते हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने हैंडपंप में ही वाटर फिल्टर लगाने की योजना बनाई। इस प्रोजेक्ट का पहला मॉडल हैंडपंप मानिक चौक में लगाया गया था, जिसकी प्रमुख सचिव ने सराहना की थी।

उन्होंने प्रदेश के पहले इस मॉडल हैंडपंप के प्रयोग को अन्य जनपदों से भी अपनाने को कहा था। अन्य जनपदों को पीछे छोड़ नगर निगम ने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए तीन और हैंडपंपों में वाटर फिल्टर लगा दिए हैं। भीड़भाड़ वाले बड़ाबाजार, रानीमहल व इलाइट चौराहे के एक-एक हैंडपंप के साथ वाटर फिल्टर लगाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीनों हैंडपंपों का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


सस्ता है प्रोजेक्ट
पानी की टंकी के मुकाबले यह प्रोजेक्ट सस्ता है। हैंडपंप लगाने के अलावा 35 हजार रुपयेखर्च करके वाटर फिल्टर लग जाता है। मानिक चौक पर लगे मॉडल हैंडपंप का रिजल्ट सकारात्मक है।

महानगर वासियों को साफ स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसी का निर्वहन करते हुए हैंडपंपों के साथ वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी हैंडपंपों के साथ यह व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन

किरन राजू बुकसेलर, महापौर, नगर निगम, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें