फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने झांसी पुलिस के वीडियो को सराहा, देश भर से खूब मिल रहे लाइक

Sat, 06 Jun 2020 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झाँसी
विज्ञापन
अभिनेता सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए झाँसी पुलिस का बनाया गया वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस वीडियो की फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी जमकर सराहना कर लोगों से वीडियो में दिखाए गए टिप्स अपनाने की अपील की है। सोन सूद ने पुलिस के कार्य को भी जमकर सराहा।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का खतरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस से लोगों को बचाने के लिए हर तरह से जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में झाँसी पुलिस ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने लोगों को कई तरीके से कोरोना वायरस से बचाव जानकारियां दी हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही कई घंटों में ये वीडियो देश भर में लोकप्रिय हो गया। इस वीडियो को बनाने में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव की भूमिका है।
विज्ञापन


ये वीडियो देश भर में जमकर शेयर होने के साथ लाइक भी हो रहा है। वीडियो को देखकर सोनू सूद ने भी अपना वीडियो जारी कर झाँसी पुलिस के इस वीडियो की सराहना की है। सोनू सूद ने कहा कि इस वीडियो पर अमल करने से आप अपने परिवार वालों को सुरक्षित रख सकते हैं। कोरोना की जंग जरूर जीत सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें