फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दस अगस्त तक भरें सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में संचालित स्नातक और परास्नातक सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले छात्र-छात्राओं को पांच जून तक फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि अब विद्यार्थी 25 जुलाई से एक अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, दो के बाद दस अगस्त तक फॉर्म भरने में 500 रूपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। इस तिथि के बाद फॉर्म भरने की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। रिक्वेस्ट बैक पेपर फॉर्म की तिथि सात अगस्त तक निर्धारित की जाती है। फॉर्म भरने के दौरान कोई त्रुटि होती है तो उसका संपूर्ण दायित्व छात्र का होगा। कॉलेजों में प्रवेश के लिए 16 तक कराएं पंजीकरण झांसी। बीयू से संबद्ध सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोशित कॉलेजों में संचालित कोर्सों में सत्र 2020-2021 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू किए थे। कुलपति प्रो. जेवी वैशं पायन के निर्देश पर प्रथम वर्ष के पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित कर दी गई है। संबंधित छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से कॉलेजों में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ. सुनील बने समन्वयक झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संस्थान विभाग के समन्वयक डॉ. सुनील त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल या फिर आचार्य की नियुक्ति में से जो भी पहले हो, तब तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें