थाना प्रेेमनगर अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी प्रेमप्रकाश ने अपनी पुुत्री पूजा यादव की शादी छह माह पहले इलाके में रहने वाले कमल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। इसके चलते दोनाें के बीच विवाद होने लगा। बृहस्पतिवार दोपहर पूजा के पिता को उसके फांसी पर लटकने की सूचना ससुरालियों से मिली। परिजनों का आरोप है कि जैसे ही सभी लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसे फंदे से उतार लिया गया था। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया। सूचना पाकर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन थाने पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सुसाडड नोट ने पुुलिस को उलझाया मृतका ने जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां से पुलिस को सुसाइड भी मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि पति से बहुत प्यार करते हैं, मैं फांसी लगाने जा रही हूं। पति को परेशान न किया जाए। परिजनों का कहना है कि राइटिंग उनकी पुत्री की नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुुपुर्दगी में लिया है। अब उसे लैब भेजा जाएगा।