फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट सही करने गए दो संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात 9:30 बजे पंचकुइयां तिराहा के पास उपभोक्ता की शिकायत पर लाइन का फाल्ट ठीक करने गए बिजली विभाग के दो संविदा कर्मचारियों के साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। महानगर के दतिया गेट बाहर रहने वाले संविदा कर्मचारी जय प्रकाश मुन्ना लाल पावर हाउस में संविदा कर्मचारी हैं। वह लाइनमैन का काम करता है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंचकुइयां निवासी हीरा कोड़वानी के घर बिजली नहीं आने की शिकायत पर लाइन ठीक करने गया था। वह पोल पर सीढ़ी लगाकर फाल्ट सही कर रहा था। तभी एक पैर पास में स्थित मकान के छज्जे पर रख लिया। इतने में उस भवन का मालिक गाली गलौज करने लगा। पोल से नीचे उतरने के बाद आरोपियों ने उसके और साथ में मौजूद दूसरे संविदा कर्मचारी राकेश उपाध्याय भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें