फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बबीना स्थित बुड़पुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पिटाई से हुए घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच लोगाें पर एफआईआर दर्ज की है। दूसरे पक्ष के घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात थाना बबीना के बुड़पुरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कुल्हाड़ी, लाठी व डंडों से हमला बोल दिया था। एक पक्ष के परितोष (47) सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष से हरीमोहन (26) भी घायल हो गया था। गंभीर हालत में पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह घायल परितोष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक परितोष के पिता की तहरीर पर गांव के ही हरीमोहन, प्रकाश, भान सिंह, जितेंद्र व सूरज पर एफआइआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़नेे के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें