फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद की मारपीट, पुलिस को बताया लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शराब के नशे में मारपीट के बाद एक पक्ष लूटपाट की शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंच गया। पड़ताल में मालूम चला कि आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

थाना गुरसराय के चिरौली निवासी जगतराम यहां रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह लहर की देवी मंदिर के पास काम कर रहा है। परिवार में बीमारी की बात सुनकर वह 10 सिंतबर को अपने गांव के लिए निकला। स्टेशन के पास एक टैक्सी तय की। टैक्सी से जाते समय बीच रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट की और सारा पैसा छीन लिया।
लूट की सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगलाने पर गाड़ी नजर आई। गाड़ी नंबर के मुताबिक पुलिस गाड़ी तक पहुंची। पूछताछ में ड्राइवर ने दूसरी कहानी बताई। ड्राइवर ने घटना से इंकार करते हुए बताया कि जगतराम के पास चाकू था। सुनसान रास्ते में उसने चाकू की आड़ में उसकी कार छीनने की कोशिश की। किसी तरह वह उसके चंगुल से बच सका। पुलिस ने दूसरे जगहें पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें एक जगह दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते नजर आए। पुलिस का कहना है कि दोनों पहले से परिचित हैं। इनके बीच आपसी विवाद चल रहा है। शराब पीने के बाद उनके बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें