फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो समुदाय के युवकों में जमकर मारपीट, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार रात कोतवाली के गुदरी मोहल्ला में दो समुदाय के युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। गुस्साई भीड़ ने धार्मिक नारे भी लगाए। विवाद की सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने वहां से उपद्रवियों को खदेड़ा। दोनों पक्षों के युवकों को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गुदरी मोहल्ला निवासी युवक रात करीब आठ बजे गुदरी तिराहे के पास खड़ा था। पास में ही एक समुदाय का धार्मिक स्थल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है युवक शराब के नशे में था। इसी वजह से दूसरे समुदाय के युवक से उसका विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। युवकों में मारपीट की बात दोनों समुदाय के लोगों तक जा पहुंची। चंद मिनट में दोनों पक्ष से सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट से वहां हंगामा मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं।

बकरीद के दूसरे दिन दो समुदायों में भिंड़त की सूचना पर पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ राजेश राय, कोतवाल आनंद सिंह समेत नवाबाद, प्रेमनगर, सीपरी बाजार थाने से पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ा। मारपीट में पांच युवकों समेत एक महिला को चोट आ गई। पुलिस कुछ लोगों को लेकर अपने साथ कोतवाली पहुंची। दोनों समुदाय के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। देर-रात तक लोग कोतवाली में डटे रहे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर शाहरूख,जावेद समेत डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें