फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेतों में भरा पानी, पचास एकड़ की फसलें जल मग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने कहा नहर का माइनर ओवर फ्लो से भर गया खेतों में पानी, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा बारिश का पानी पहुंचा खेतों में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम सूरीकलां में एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। जिसे किसानों नें मेड को काटकर बाहर निकाला। किसानों ने जामनी बांध की नहर के माइनर के ओवर फ्लो हो जाने से खेत में पानी भरने की बात कही। जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने खेतों में पानी भरने का कारण हाल के दिनों में हुई बारिश को बताया है।
ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम सूरी में एक दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। जिससे इन किसानों के खेतों में खड़ी मटर, गेहूं, सरसों की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने बताया कि जामनी बांध से संचालित होने वाली नहर का माइनर 30 नवंबर को ओवर फ्लो हो जाने के कारण उनके खेतों में पानी भर गया। जब वह लोग खेतों पर पहुंचे तो यहां खेत में खड़ी फसल पानी में पूरी तरह डूबी हुई पाई। इसकी सूचना उन्होंने संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारी को दी। तब जाकर नहर का संचालन बंद हो सका। गांव के लोगों ने बताया कि माइनर का पानी ओवर फ्लो हो जाने से करीब 50 एकड़ से अधिक के क्षेत्रफल में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने खेतों की मेड को तोड़कर पानी को बाहर निकाला। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन पूर्व ही नहर का फ्लो काफी कम कर दिया गया था और नहर शुक्रवार को बंद की जा चुकी है। बारिश के पानी के चलते किसानों के खेतों में पानी भरा है।
विज्ञापन


किसान रामप्रताप सिंह ने बताया कि जामनी बांध की नहर के माइनर के ओवर फ्लो हो जाने से उसके खेतों में तीन-चार फुट तक पानी भर गया और इसमें खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई। पानी भरने से फसल को काफी नुकसान हो गया है।

किसान जगपाल सिंह ने बताया कि जामनी बांध की नहर के माइनर से 30 नवंबर को उनके खेतों में पानी पहुंचने लगा। इसकी सूचना उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। तब जाकर नहर बंद की गई। खेत में पानी भरने से फसल पूरी तरह डूब गई। मेड को तोड़कर पानी को बाहर निकाला गया। उनके खेत की फसल काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन


ग्राम सूरी कलां में किसानों के खेतों में पानी हाल के दिनों में हुई बारिश के चलते भरा है। पिछले दिनों से हो रही बारिश के चलते नहर का फ्लो काफी कम कर दिया गया था। इसके साथ नहर को बंद किया जा चुका है। न तो नहर और न ही माइनर ओवर फ्लो हुआ है।
संदीप कुमार, सहायक अभियंता, सिंचाई खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें