फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूरिया में मुनाफाखोरी करने पर खाद विक्रेता का गोदाम सील, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

- एसडीएम ने उल्दन में किया खाद दुकानों का निरीक्षण
- किसानों को 266 की जगह 330 रुपये में बेची थी यूरिया की बोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में खाद का संकट है। किसान खाद पाने के लिए केंद्रों पर लाइन में लगने को मजबूर हैं, लेकिन निजी खाद विक्रेता मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे हैं। अमर उजाला में लगातार खाद विक्रेताओं की मनमानी की खबरें प्रकाशित होने के बाद अफसर जागे। शनिवार को मऊरानीपुर के उल्दन में एसडीएम ने निजी खाद विक्रेता को मुनाफाखोरी करते हुए रंगे हाथ दबोचा। एसडीएम ने फर्म का गोदाम सील कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

निजी खाद विक्रेता किसानों से जमकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। किसानों को डीएपी और यूरिया की बोरी निर्धारित दर से अधिक दाम पर दी जा रही है। एसडीएम मऊरानीपुर ने शनिवार को उल्दन में खाद विक्रेता सिसोदिया ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने यूरिया ले जा रहे किसानों से बोरी कीमत पूछी। किसानों ने बताया कि उन्हें एक बोरी के 330 रुपये देने पड़े हैं। जबकि, उसकी निर्धारित कीमत 266.50 रुपये है। इसके बाद एसडीएम ने सिसोदिया ट्रेडर्स के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने उल्दन थाने में तहरीर देकर फर्म संचालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के उल्दन में सिसोदिया ट्रेडर्स का संचालक यूरिया में मुनाफाखोरी करते मिला है। फर्म का गोदाम सील कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें