फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नेटवर्क न आने से नहीं हो पाया खाद का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर। नेटवर्क बाधित होने की वजह से दुगारा और पंडवाहा स्थित सहकारी समितियों से शुक्रवार को खाद का वितरण नहीं हो सका। इससे किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। घंटों इंतजार के बाद भी तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
लंबे अंतराल के बाद साधन सहकारी समिति दुगारा में बृहस्पतिवार को खाद का वितरण शुरू किया गया था। शेष किसानों को शुक्रवार को खाद वितरित की जानी थी। इसके चलते शुक्रवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने के लिए समिति पहुंच गए थे, लेकिन पॉस मशीन में कनेक्टिविटी नहीं आने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी खाद नहीं मिलने से मायूस किसान बिना खाद लिए ही अपने घर लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

यही स्थिति साधन सहकारी समिति पंडवाहा में भी देखने को मिली, जहां पॉस मशीन की कनेक्टिविटी बाधित होने के चलते किसानों को खाद वितरित नहीं की जा सकी। दोनों समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसानों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय किसानों को रबी की फसलों की बोआई के लिए खाद की बेहद आवश्यकता है। ऐसे में खाद उपलब्ध न होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि खेत तैयार हैं, लेकिन खाद के अभाव में बोआई का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें