फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के जरिये लक्ष्य हासिल करें छात्राएं : डॉ. रश्मि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानीपुर। संत शिरोमणि कबीर साहेब महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ रहीं। अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद रामकुमार बामौरया रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि छात्राएं शिक्षा के माध्यम से अपना लक्ष्य हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त और आत्मनिर्भर बनने पर देश विकसित होगा। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार आर्य, प्राचार्य डॉ. राम मनोहर, कमलेश कुमार आर्य, आसाराम नकड़ा, धर्मेंद्र श्रीवास, हलीम खां, जयदेव डॉ. अर्चना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

0000
काजल, सुहानी व भारती रहीं अव्वल
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम मनोहर सिंह व प्रबंधक वीरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में काजल प्रथम, दीक्षा द्वितीय व मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में सुहानी प्रथम, रोशनी द्वितीय एवं ध्रुव, जयप्रताप व रूपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भारती आर्य प्रथम, चंद्रावती कुशवाहा द्वितीय, दीक्षा व जूली तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें