फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला इंस्पेक्टर को मिली सदर थाने की कमान, कई जगह बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सदर बाजार थाने की कमान एक महिला इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। वहीं पुलिस कप्तान ने 9 थानों में बदलाव किया है। इसमें जहां शहर कोतवाल को प्रेमनगर कोतवाली भेजा गया है तो प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली का चार्ज मिला है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों शासन ने प्रदेश के पुलिस थानों में महिला निरीक्षक व उप निरीक्षकों को भी जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इसकेे बाद पूरे प्रदेश में महिला इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को थानों में प्राथमिकता से तैनाती दी जाने लगी। झांसी में भी एसएसपी राजेश एस ने सोमवार को महिला निरीक्षक सरिता मिश्रा को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर सदर बाजार थाने का चार्ज दिया है। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार को प्रेमनगर थाना, प्रेमनगर थाना प्रभारी आनंद कुमार को कोतवाली, गुरसराय थानाध्यक्ष उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को बड़ागांव थाना, चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को गुरसराय थाना, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को चिरगांव थाना, निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान को लहचूरा से साइबर थाना, निरीक्षक बलिराज शाही को एरच से लहचूरा थाना और निरीक्षक अमीराम को सदर बाजार से एरच थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें