फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला संविदाकर्मी की गोली लगने से मौत, बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भांडेरी गेट के बाहर श्रीगणेशी शिक्षा कांवेंट विद्यालय के पास मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश में पड़ोसियों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव के साथ गोली चली। एक गोली खिड़की से देख रही नगर निगम की संविदा सफाईकर्मी कुसुम देवी (59) पत्नी रज्जन की छाती में जा धंसी, जबकि छर्रा पास में खड़े पुत्र राहुल (24) के पेट में जा धंसे। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर कुसुम की मौत हो गई जबकि राहुल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उधर, पथराव एवं गोलीबारी की सूचना मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति भारी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। उन्होंने भी घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों से नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के भांडेरी गेट के बाहर निवासी अमित वाल्मीकि एवं जितेंद्र पड़ोसी होने के साथ-साथ रिश्तेदार भी हैं। 21 फरवरी को अमित की बरात ललितपुर के अमर पैलेस गई थी। जितेंद्र अपने भाई शैलेंद्र, नितीश आदि के साथ बरात में शामिल हुआ था। वहां उनका अमित के जीजा इंदरगढ़ निवासी रोहित वाल्मीकि से विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंगलवार दोपहर अमित का भाई अनिल घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान जितेंद्र समेत उसके परिजन पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच ललितपुर में हुए विवाद को लेकर गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। अनिल के सामने स्थित मकान से फायरिंग होने लगी। गोली की आवाज सुन लोग घरों में जा दुबके।
विज्ञापन

अमित के बगल में रहने वाली कुसुम पत्नी रज्जन अपने घर के बाहरी कमरे की खिड़की से यह सब देख रही थी। पास में उनका बेटा राहुल भी खड़ा था। परिजनों का कहना है कि फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे कुसुम की छाती में जा धंसी जबकि छर्रे राहुल के पेट में जा धंसे। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां कुसुम की मौत हो गई।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना स्थल से कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें