फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डकैतों को तलाश रही पुलिस

Sat, 23 Dec 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सराफा कारोबारी के घर मंगलवार शाम हुई डकैती पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। अब पुलिस ने डकैतोें के फेसबुक एकाउंट को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही डकैतों के पड़ोसियों, रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों के नंबर को जांच कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौधरयाना निवासी सराफा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के घर डकैती करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश देने में जुटी हैं। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। डकैतों के मोबाइल नंबर ट्रेस न होने के कारण पुलिस अब इनके फेसबुक एकाउंट पर आकर ठहर गई है। पुलिस ने इनके फेसबुक को खंगालना शुरू कर दिया है। घटना से पहले व अब तक की क्या गतिविधि है। इस पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें