फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सव का अहसास: राजसी स्टाइल के लिए साड़ी विद दुपट्टा और बार्बी गाउन है खास

विज्ञापन
Featival start Sari with dupattha important
विज्ञापन
झांसी। परंपरागत त्योहार करवा चौथ और दीपावली पर इस बार बाजार में बहुत कुछ खास है। महिलाओं और युवतियों के लिए बाजार रंगों और स्टाइलिश परिधानों से भरा पड़ा है। इतना ही नहीं, करवा चौथ और दीपावली की खरीदारी के लिए दुकानों में स्पेशल ऑफर भी दिए जा रहे हैं, ऐसे में आप कम बजट में त्योहार पर अपनी मनपसंद साड़ी, सूट प्लाजो, स्कर्ट और शार्ट्स के साथ गाउन की ढेरों वैराइटी चुन सकती हैं। अबकी करवा चौथ के लिए पाटली वर्क बनारसी, बांधनी, बनारसी हैंडवर्क, शिफॉन, नेट और सिल्क के साथ गुजराती स्टाइल साड़ियों के साथ राजसी लुक के लिए साड़ी विद चुनरी की खास डिमांड और वैराइटी उपलब्ध हैं। वहीं, त्योहार के सीजन में हल्का हरा, हल्का गुलाबी, काला, पिस्ता हरा, लाल और पीला रंग खूब पसंद किया जा रहा है। इन सब की खरीदारी के लिए आप सीपरी बाजार, सदर और मानिक चौक के अलावा शहर के मॉल में जा सकते हैं। स्पेशल साड़ियों की वैराइटी और बजट के लिए सीपरी बाजार खास है।
विज्ञापन

महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष ऑफर
बाजार में इस बार त्योहार को लेकर युवतियों और महिलाओं के लिए दुकानदारों ने कपड़ों की वैराइटी में विशेष ऑफर रखे हैं। इसमें करवा चौथ या दीपावली पर 2500 रुपये की खरीदारी पर करवा चौथ की डिजाइनर सजी हुई डेकोरेट थाली, कलश और चलनी फ्री है। 4000 रुपये तक की खरीदारी करने पर डिजाइनर चूड़ा भी फ्री है। सीपरी बाजार के गारमेंट शोरूम की अल्पी जायसवाल बतातीं हैं कि कोरोना काल में लोगों की जेब को देखते हुए बाजार में 250 रुपये लेकर 5000 रुपये तक की डिजाइनर साड़ियां विद चुनरी, 2000 रुपये लहंगे और सदा सुहागिन जरी प्रिंट स्टाइल चुनरी की ढेरों वैराइटी हैं। गारमेंट शोरूम के व्यापारी आकाश सिंह ने बताया कि त्योहार के लिए फैंसी प्लाजो, शार्ट्स, रिबन जींस, शरारा, पटियाला सूट और पैंट विद कु र्ती स्टाइल डिमांड में है। इनकी कीमत अलग-अलग वैराइटी के हिसाब से 200 से 1500 रुपये तक है।
विज्ञापन

गाउन, स्कर्ट, सूट और प्रिंटेट की ढेरों वैराइटी में यह है खास
- बार्बी गाउन-2000 रुपये से शुरू
- क्रॉप टॉप विद स्कर्ट-1500 से शुरू
-डिजाइनर साड़ी विद दुपट्टा-2500 से शुरू
-साड़ी पैटर्न गाउन-2000 रुपये से शुरु
-पटियाला स्टाइल कुर्ती और प्लाजो-500 रुपये से शुरू
-डिजाइनर जरी गोटा पर्स-150 रुपये से शुरू
बोले- व्यापारी
त्योहार पर सिल्क की लाल रंग साड़ियां और गुजराती चुनरी की खास डिमांड है। हर वर्ग के ग्राहकों के हिसाब से वैराइटी उपलब्ध है।
आलोक बिलगइयां
-----
ग्राहकों की जेब को देखते हुए एक हजार रुपये के भीतर की सूट, प्लाजो, शरारा और कई डिजाइनर वैराइटी बाजार में हैं, बाजार सज रहे हैं।
राजन कुमार
-------
इस बार लोग कम पैसा लेकर बाजार आ रहे हैं। ऐसे में शूट, लैगी, जींस और गारमेंट की हर वैराइटी पर फ्री पैकेज के ऑफर दिए जा रहे हैं।
आकाश सिंह-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें