फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित का भय होगा दूर, लेंगी स्पेशल कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं का अब गणित का भय दूर किया जाएगा। इसके लिए विशेष कक्षाएं संचालित होंगी, जो 15 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण लगभग एक साल से स्कूल-कॉलेज बंद हैं। प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में विद्यार्थी कमजोर न हों, इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा नई कार्ययोजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने खान अकादमी के सहयोग से कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को गणित शिक्षण प्रदान कराने के लिए कार्य योजना बनाई है। इसके तहत सभी शिक्षकों एवं छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। ताकि बालिकाएं पठन-पाठन कर सकें। महानिदेशक ने सभी छात्राओं का पंजीकरण कराने और कस्तूरबा विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि पंजीकरण शुरू कर दिया है। इससे छात्राओं को व्यापक फ ायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें