फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फाल्ट ने रोकी सात घंटे तक बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को फिर बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। कहीं ओवरलोडिंग तो कहीं फाल्ट की वजह से सात घंटे तक बिजली गुल रही। उमसभरी गर्मी में बिजली न रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे 132केवी दुनारा सब स्टेशन से ओवरलोडिंग के कारण मेडिकल सब स्टेशन की बिजली ठप कर दी गई। मेडिकल कॉलेज, शिवाजी नगर, तालपुरा, कोछाभांवर, वीरांगना नगर, गुमनावारा आदि क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद आई। कुछ समय बाद फिर से आपूर्ति ठप कर दी। शाम करीब चार बजे सूती मिल सब स्टेशन की लाइन में फाल्ट हो गया। इससे पाल कॉलोनी, ग्रास लैंड एरिया, करारी, महेंद्र कॉलोनी, अयोध्यापुरी, बालाजी रोड, फिल्टर रोड की बिजली रात 11 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन

नंदनपुरा सब स्टेशन से ओवरलोडिंग के कारण एक से दो घंटे की कटौती करके आपूर्ति की गई। ईसाई टोला, केकेपुरी, कमल कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी परेशान रहे। बिजली की आवाजाही से तालपुरा, खुशीपुरा, कालीमाई, नगरिया कॉलोनी, कसाई मंडी, मौनी बाबा, कपूर टेकरी, बाहर ओरछा गेट, शांति भवन, लक्ष्मी गेट बाहर, सिजरिया कॉलोनी, भैरो खिड़की, उनाव गेट, अलीगोल खिड़की अंदर व बाहर के लोग परेशान रहे। मुख्य अभियंता सैय्यद अब्बास रिजवी ने बताया कि रेलवे पुल के नीचे बिजली की लाइन खराब होने से बदलने का काम चल रहा है, इससे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

-


अब पैंथर कंडक्टर लगवाकर राहत देने का प्रयास
झांसी। बिजली विभाग ने नंदनपुरा सब स्टेशन पर डॉग कंडक्टर हटाकर पैंथर कंडक्टर लगाना शुरू कर दिया है, ताकि बिजली सुचारु रहे। नंदनपुरा उपकेंद्र से काफी बड़ा क्षेत्र जुड़ा है। जैसे ही गर्मी बढ़ती है, ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर हांफने लगते हैं। कभी आपूर्ति ठप की जाती है तो कभी फाल्ट हो जाता है। इस सब स्टेशन से संबद्ध इलाकों में चार से पांच घंटे बिजली ठप रहने आम बात है। कई बार लोग 14-15 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से रास्ता जाम कर चुके हैं। अब अधिकारी ओवरलोडिंग की समस्या से थोड़ी राहत पाने के लिए सब स्टेशन का कंडक्टर बदलवा रहे हैं, जो 10 दिन में पूरा हो जाएगा। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि सब स्टेशन पर लगे डॉग कंडक्टर की ओवरलोडिंग कम झेलने की क्षमता है। पैंथर कंडक्टर लगने से काफी राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें