फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की खातिर पिता ने बदल दिया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में झांसी के खिलाड़ी रेहान सिद्दीकी ने परचम लहराते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। अब वह भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा स्थित क्रिकेट अकादमी में सिलेक्शन होने के बाद उनके पिता खालिद सिद्दीकी ने भी झांसी शहर छोड़कर हरियाणा के शहर बहादुरगढ़ में अपना कारोबार को शुरू कर दिया था। अकादमी में तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद वह स्टेट चैंपियन बने हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से झांसी के पुलिया नंबर नौ निवासी रेहान सिद्दीकी ने महज साढ़े तीन साल पहले ही अपने खेल की शुरूआत की थी। शुरूआत में कई प्रतियोगिता में हार का मुंह देखने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने हरियाणा स्थित एक अकादमी में अभ्यास करना शुरू किया। महज एक साल के अभ्यास के बाद ही उन्होंने गोरखपुर में आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में रनर अप रहते हुए सभी को अचंभित कर दिया। वहीं लखनऊ में अंडर-17 में स्टेट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसके बाद लखनऊ में लगातार तीन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल की। गाजियाबाद में स्टेट चैंपियन बनते ही वह भुवनेश्वर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिभाग करेंगे। रेहान सिद्दीकी ने इसका श्रेय अपने पिता खालिद सिद्दीकी के साथ ही कोच चंदन कुमार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें