फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिता ने लगाया पुत्री की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। थाना सीपरी बाजार के कोट गांव निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने बेटी बबीता के ससुरालजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। राजेंद्र ने प्रार्थना पत्र के जरिए बताया कि उन्होंने उनकी बेटी की शादी बड़ागांव के मड़ोरा ग्राम निवासी जितेंद्र यादव से की थी।
विज्ञापन


ससुराल के लोग अक्सर उसे परेशान करते थे। मारपीट भी की जाती थी। 14 जून को जितेंद्र ने बेटी को जेवरात के साथ झांसी में सर्राफा बाजार बुलाया, लेकिन जितेंद्र ने बताया कि बबीता वहां नहीं पहुंची। उन्होंने बबीता की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने फोन करके बताया कि उनकी बेटी का शव रेल पटरी पर पड़ा है। पिता राजेंद्र ने ससुरालजनों पर हत्या करके शव रेल पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने एसएसपी एवं जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें