फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से फैल रहा मिलावट का धंधा, तीन साल में ही 15 फीसदी ज्यादा सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मिलावटखोर कमाई के चक्कर में लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। हाल ये है कि झांसी में मिलावट का धंधा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो खाद्य विभाग द्वारा एकत्र किए गए नमूनों में 15 फीसदी ज्यादा सैंपल फेल हुए हैं। वर्ष 2018-19 में जहां सैंपल फेल होने का प्रतिशत 61.58 था, वो इस वित्तीय वर्ष में 77.04 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले के उपभोक्ता मिलावटखोरों से परेशान हैं। ग्राहकों के लिए सामानों में मिलावट को पहचान पाना कठिन ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। बाजार में मिलने वाली कोई भी खाद्य सामग्री मिलावटखोरों की नजर से नहीं बच पाई है। मसाले, दाल, आटा, बेसन, तेल, मिठाई, मेवे, हल्दी, मिर्च, धनिया, घी आदि में आसानी से मिलावट कर बाजार में माल खपाया जा रहा है। दूसरे सामान के साथ कई वस्तुओं में हल्के स्तर की सामग्री की मिलावट भी की जाती है। अच्छी गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों में सस्ते अनाज मिला दिए जाते हैं। महंगे तेल में सस्ते तेल की मिलावट की जाती है। इस तरह के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। मिलावटी सामान खाने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। हालांकि, खाद्य विभाग भी लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान छोड़ता रहता है। इसके बावजूद मिलावटखोरी पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
घर पर ही करें पहचान
- जीरा: हथेली पर रखकर रगड़ें। हथेली का रंग काला हो जाए तो मिलावटी है।
- धनिया: पानी में धनिया को घोलें, घुलने के बाद मिलावटी चीजें तैरने लगेंगी।
- हींग: शुद्ध हींग पानी में मिलाने पर दूध सी दिखेगी। जलाने पर शुद्ध हींग जलती है।
- हल्दी: पानी में हल्दी डालें। असली हल्दी घुल जाएगी, मिलावटी चीजें बैठ जाएंगी।
- काली मिर्च: पानी में डालें, पपीते का बीज होगा तो पानी सोखेगा, चिकनाहट दिखेगी।
- खोवा: हाथ में लेकर रगड़ें, शुद्ध खोआ चिकनाई छोड़ेगा। असली खोवा दानेदार होता है, नकली हाथ में पाउडर छोड़ता है।
- दूध: कुछ बूंद जमीन पर डालें। असली दूध धीरे-धीरे उड़ेगा व सफेद लाइन छोड़ देगा। मिलावटी दूध गायब होकर धब्बा छोड़ देगा।
- घी: 10 एमएल हाइड्रोक्लोरिक एसिड में एक चम्मच चीनी का घोल बनाकर पिघले हुए घी में मिलाएं। रंग लाल हो तो मिलावटी होगा।
- मिठाई: मिठाई पर टिंचर आयोडीन की बूंदे डालें, फिर चीनी बुरककर गर्म करें। मिठाई का रंग नीला हो तो मिलावट है।
ये हैं आंकड़े
वर्ष जांच रिपोर्ट फेल प्रतिशत
2018-19 367 226 61.58
2019-20 268 182 67.91
2020-21 183 141 77.04
खाद्य विभाग की तरफ से मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सर्विलांस के आधार पर अच्छी गुणवत्ता वाले सैंपल लिए जा रहे हैं। जहां पर मिलावट की आशंका या सूचना होती है, वहां तत्काल टीम पहुंचती है। - राजेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें