फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं, बदली-बूंदाबांदी से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं, बदली और बूंदाबांदी से झांसी का मौसम एकदम से बदल गया। अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ गई। हवाओं की रफ्तार 27.2 किलोमीटर प्रतिघंटा होने की वजह से लोगों को ठंडक महसूस होने लगी। देर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम ने कुछ दिन और बदली, हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, बुधवार से फिर से मौसम में गर्माहट हो सकती है।
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी थी। धीरे-धीरे पारा चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज उमस के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे। मौसम विभाग ने आगे भी तेज गर्मी की संभावना जताई थी लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को अचानक ही मौसम में बदलाव आ गया। सुबह से ही बदली छाई रही और बूंदाबांदी होती रही। 27.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ठंडी हवाएं चलीं।
इस कारण बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आ गई और 16 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को घरों से बाहर निकलने पर लोगों ने स्वेटर भी पहन लिया। रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि दो-तीन दिन और ऐसा मौसम रह सकता है। बदली और हल्की बूंदाबांदी जारी रह सकती है। वहीं, बुधवार से फिर से तापमान चढ़ने से गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम
शनिवार 31
रविवार 33
सोमवार 36
मंगलवार 36
बुधवार 38
बृहस्पतिवार 39
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें