फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ बनकर चेकिंग करने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर में आरटीओ बनकर चेकिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बरामद की गई कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर आरटीओ बनकर चेकिंग करते हुए मऊरानीपुर पुलिस ने दतिया के गुफरान, सीपरी बाजार के आदर्श नगर निवासी साहिल और धीरेंदर सिंह को कार समेत पकड़ा था। तीनों से पूछताछ में पता चला था कि आरोपी गुफरान की कार सागर में बने टोल प्लाजा पर बीस हजार रुपये में किराए पर लगी हुई थी। इसके चलते उसने कार पर आरटीओ लिखवा लिया था। कई बार आरटीओ की चेकिंग देखकर उसके मन में लालच जाग गया। सीपरी के साहिल और धीरेंदर रिश्तेदार भी हैं। उनसे मिलने के लिए गुफरान का झांसी आना-जाना लगा रहता था। झांसी में प्लानिंग के बाद गुफरान की कार से चेकिंग करने मऊरानीपुर चले गए। यहां सूचना मिलनेे के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। बताया गया है कि तीनों केवल बसों को रोककर कागजात के नाम पर वसूली करने लगे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें