फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसानों को मोबाइल पर मिलेगी कृषि तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बुंदेलखंड के किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एमएमएस पोर्टल का शुभारंभ किया। यह नवाचार किसानों को उनके मोबाइल फोन पर सरल हिंदी भाषा में कृषि संबंधित वैज्ञानिक, तकनीकी और मौसम आधारित जानकारी देगा।



कुलपति ने 6000 से ज्यादा किसानों को एसएमएस भेजकर इस सेवा की शुरुआत की। कुलपति ने बताया कि यह पोर्टल विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय किसानों के बीच सेतु का काम करेगा। समय पर प्राप्त सटीक जानकारी से किसानों की निर्णय क्षमता में सुधार होगा और कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। यह पोर्टल न केवल बुंदेलखंड के किसानों के लिए ज्ञान का स्रोत बनेगा। बल्कि, उन्हें डिजिटल युग में कृषि नवाचारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह एसएमएस पोर्टल किसानों को मौसम पूर्वानुमान, उन्नत बीज और उर्वरक संबंधी जानकारी, रोग, कीट प्रबंधन के उपाय जैसी व्यावहारिक और उपयोगी सूचनाएं सीधे उनके मोबाइल पर भेजेगा। इस तकनीकी पहल के विकास में सहायक प्राध्यापक डॉ. तनुज मिश्रा और डॉ. शैलेंद्र कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें