फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने धरना,आश्वासन पर माने

Thu, 29 Oct 2026 02:04 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। सिमरधा फीडर के किसान पिछले पांच वर्षों से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे बिजली विभाग के प्रति उनमें भारी आक्रोश है। आक्रोशित किसानों का नरसिंह मंदिर परिसर में लगातार तीसरे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

मऊरानीपुर एक्सईएन और गरौठा उपखंड जेई सुभाष कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को नए रोस्टर के साथ चौबीस घंटे में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का वादा किया। सिमरधा कृषि फीडर से जुड़े गांवों को दो भागों में बांटकर अलग-अलग समय बिजली मिलेगी। किसानों ने नए रोस्टर पर सहमति दी लेकिन स्थायी समाधान तक अनशन जारी रखने की बात कही। उनका आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से पलेवा और बोआई के समय भी पर्याप्त बिजली नहीं मिलती। किसान यूनियन प्रधान संघ के जिला सचिव लल्ला राजपूत सहित कई किसान अनशन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें