फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के तत्वावधान में सोमवार को चितावत गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान पंचायत हुई। इस दौरान किसानों ने अघोषित विद्युत कटौती के चलते विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि अघोषित कटौती 24 घंटे के अंदर बंद नहीं की जाती है तो विद्युत विभाग मऊरानीपुर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पंचायत में किसानों ने बारी-बारी से अपनी पीड़ा बताई। बताया कि फसलें खेतों में बड़ी हो रही हैं। फसलों को पानी की आवश्यकता है। इसी समय विद्युत विभाग अघोषित कटौती कर फसलों को बर्बाद करने का काम कर रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि रोजाना लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिली। बाजार से ज्यादा दामों में खाद खरीद कर खेतों का पलेवा करना पड़ा। इस समय यूरिया का संकट बना है। पंचायत में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश नन्ना, भगवान सिंह, आसाराम, विजय सिंह, बृजनंदन, रमलू, रामनारायण ,परशुराम, शंकर लाल, संजू, प्यारेलाल, नारायण दास, मलखान सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।



















पूर्व प्रधानमंत्री का चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस मनाया
मऊरानीपुर। श्याम राघवेंद्र डिग्री कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान दिवस मनाया गया। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। इस दौरान शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें