फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नीलगायों से परेशान किसानों ने टहरौली-गुरसराय सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। क्षेत्र में लगातार घूम रहे नील गायों के झुंड किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी किसानों की पीड़ा नहीं सुन रहे हैं। जिससे परेशान होकर किसानों ने नील गायों को घेरकर एक बाड़े में बंद कर रखा है। शनिवार की दोपहर वनगायों की समस्या से परेशान किसानों ने बाड़े में बंद जंगली जानवरों को वन विभाग द्वारा जंगल में छुडवाए जाने की मांग को लेकर ग्राम घुरैया के पास टहरौली-गुरसराय मुख्य सड़क पर झाड़-झक्कड़ रखकर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दाेनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम टहरौली अजय कुमार, लेखपाल दिव्यांशु मिश्रा एवं पुलिस बल ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और समस्या के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। अनशन स्थल पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जितेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, नीलू तिवारी, प्रिंस घोष, हल्के कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोवंशों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था उसी स्थल पर करा दी गई है अभी वह हिंसक हैं। सामान्य व्यवहार होते ही सभी गोवंश को गोशाला में पहुंचा दिया जाएगा। - अजय कुमार, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें