फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद के लिए टोकन न मिलने पर किसानों ने तहसीलदार को घेरा

विज्ञापन
पीसीएफ केंद्र पर किसानों से बात करती है एसडीएम - फोटो : बरनाहल मेंं काली पट्टी बांधकर फिल्म 120 बहादुर का विरोध करते युवा।
विज्ञापन
- रबी फसल की बुआई के लिए किसान हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। रबी फसल की बुआई के लिए किसान खाद को लेकर परेशान हैं। मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र पर एक हजार बोरी डीएपी खाद पहुंचा। जिसे लेने के लिए सुबह लगभग 2 हजार महिला व पुरुष किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। तहसीलदार ललित कुमार पांडेय केंद्र पर पहुंचे लाइन में लगे महिला व पुरुष किसानों को ढाई-ढाई सौ टोकन वितरित किए गए। टोकन वितरण होने के बाद खाद वितरण शुरू हुआ। लगभग 300 बोरी खाद वितरित की गई। लाइन में लगे अन्य किसानों को जब टोकन नहीं मिला तो उन्होंने तहसीलदार को घेर लिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह, कोतवाल विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंचे, लोगों को समझाया गया कि आगे और खाद आने पर उन्हें भी टोकन दिया जाएगा। खाद वितरण व्यवस्था बनाई गई। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से खाद का वितरण हुआ। केंद्र प्रभारी यदुनाथ सिंह ने बताया कि लगभग 300 बोरी डीएपी खाद्य वितरित की गई है। एक टोकन पर दो बोरी दी जा रही हैं। जिन किसानों को टोकन दिया गया है व उन्हें खाद नहीं मिल पाई ऐसे टोकन धारकों को शुक्रवार को खाद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें