फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 20 सालों से लंबित मांगों को लेकर किसानों ने बेतवा भवन में शुरू किया आंदोलन

Sat, 02 Jan 2021 03:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सिंचाई विभाग के बेतवा भवन में तंबू लगाकर आंदोलन शुरू कर दिया है। किसानों ने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की घोषणा की है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि 20 सालों से मांगें लंबित है। कई बार आंदोलन कर चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन



वहीं इससे पहले अपनी मांगों को लेकर बेतवा भवन में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई थी। गांधी उद्यान में प्रदर्शनकारी किसान जुलूस संग सिंचाई विभाग को घेरने निकले थे। किसान रक्षा पार्टी अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ की अगुवाई में किसानों का जत्था जैसे ही इलाइट चौराहा पहुंचा, पुलिस ने किसानों को रोक लिया था। मौके पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ले जाने से मना करते हुए उसकी चाबी निकालकर अपने पास रख ली थी। यह देख किसान नेता भड़क गए थे। 

किसानों ने जमकर नारेबाजी की थी। किसान नेता सिंचाई विभाग तक जाने पर अड़ गए थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उनको आगे जाने देने पर राजी हो गई थी। इसके बाद सभी किसान बेतवा भवन पहुंचे थे। वहीं किसानों का कहना है कि यह आंदोलन तभी खत्म होगा जब मांगें पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें