मोंठ। उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने शुक्रवार को समथर स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि सरकारी खरीद प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से किसानों का आधार नंबर, बैंक खाता, भूमि विवरण और फसल से संबंधित जानकारी एकीकृत रूप से दर्ज की जाती है। यह प्रणाली किसानों को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ती है। फार्मर रजिस्ट्री से किसानों की उपज का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचेगा। संवाद