फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समथर में किसानों ने लगाया चहेतों को खाद देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने सहकारी समिति पर लगाए आरोप, कमेटी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को हुई डीएपी खाद वितरण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। किसानों ने सहकारी समितियों और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका आरोप है कि अपने चहेते किसानों को प्राथमिकता देकर उन्हें जरूरत से अधिक खाद मुहैया करा रहे हैं, जबकि असली जरूरतमंद किसान लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं।

कई किसानों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में खड़े रहे, लेकिन जबतक उनकी बारी आई, तब तक खाद खत्म होने की बात कह दी गई। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि बिना लाइन में लगे कुछ किसानों को सीधे खाद दी गई, जिनका समिति से पहले से संपर्क था।
विज्ञापन


इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही खाद वितरण प्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए निगरानी व्यवस्था की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। समथर निवासी मुकेश बादल ने बताया कि पूरे दिन इंतजार किया लेकिन खाद नहीं मिली, कुछ किसानों को अधिक बोरी दे दी। पहाड़पुरा निवासी आशीष ने बताया कि समिति के अधिकारियों ने अपने चहेतों को खाद दे दी। हमसे कहा गया कि जब अगली बार खाद आएगी तब मिलेगी।
विज्ञापन


समथर निवासी रवींद्र ने बताया कि कुछ किसानों को दस बोरी खाद दी गई, मुझे केवल तीन बोरी मिली और मेरे आधार कार्ड पर पांच बोरी लिख दी। इस मामले में एसडीएम अवनीश तिवारी ने कहा टीम गठित करके जांच कराई जाएगी और समिति को निर्देशित किया गया है कि कोई भी अनियमितता न बरती जाए। उधर, अपर जिला सहकारी अधिकारी मोंठ संतोष कुमार शाक्यवर ने कहा कि खाद वितरण में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें