फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रय केंद्रों पर सर्दी में मूंगफली की रखवाली कर रहे किसान, दो बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अमरपुर मंडी में क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है लेकिन किसानों से मूंगफली नहीं खरीदी गई है। ऐसे में ठंड में ठिठुरकर किसान अपनी मूंगफली की रखवाली कर रहे हैं। आलम यह है कि ठंड की चपेट में आने से दो लोग बीमार हो गए हैं।
जिला प्रशासन ने उत्पादन से अधिक मूंगफली की खरीद और आवक के चलते भले ही क्रय केंद्र बंद कर दिए हों लेकिन किसान अब भी जिला प्रशासन के आश्वासन पर मूंगफली खरीद होने की आस में ठहरे हुए हैं। किसानों का कहना है कि 19 दिसंबर को क्रय केंद्र बंद कर दिए गए और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन भी दिया था कि जो किसान क्रय केंद्र बंद होने के दिन तक क्रय केंद्र पहुंच गए थे, उनकी खरीद कराई जाएगी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय से अपनी तुलाई का इंतजार कर रहे किसान क्रय केंद्र बंद होने के चार दिन बाद तक भी क्रय केंद्रों पर मूंगफली खरीद की आस में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

जो किसान दूर से आए हैं उनके पास पहनने, ओढ़ने तक के कपड़े नहीं हैं। दो दिन पहले खरीद का इंतजार कर रहे किसान किसान हरभजन और गरीबदास बीमार हो गए। जिन्हेें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार कराने के बाद उनके परिजन उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन

-
ट्रॉली में भरी मूंगफली को पॉलिथीन से ढक दिया
सोमवार को मौसम मेें आए बदलाव से बारिश की आशंका किसानों को सता रही है। कई किसानों ने ट्रॉली में भरी मूंगफली को पॉलिथीन से ढक दिया है। उनका कहना है कि यदि बारिश हो गई तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा। मालूम हो कि बीते साल मंडी में बिक्री को रखी मूंगफली बारिश के पानी में बह गई थी। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें