फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली न मिलने भड़के किसान, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक के आश्वासन पर माने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहागढ़। मंगलवार को लोहागढ़ पावर हाउस पर बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण खेतों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे फसलें नष्ट होने की कगार पर हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी पिछले कई वर्षों से ओवरलोड का हवाला देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि उन्होंने खेती के लिए लाखों रुपये खर्च कर बिजली के कनेक्शन लिए हैं। जब विभाग द्वारा कनेक्शन दिए जा रहे थे, उस समय विभाग को अपनी विद्युत क्षमता और लोड की स्थिति का पता होना चाहिए था। अब जब फसलों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब ओवरलोड का बहाना बनाकर बिजली आपूर्ति प्रभावित की जा रही है। धरने में सेरसा, कराई, उजियारपुरा, ढीगपुरा, इमलिया, बैदोरा, खुजा, साकिन, बुडेरा, बुडेरी, लोहागढ़ सहित कई ग्राम पंचायतों के किसान व प्रधान मौजूद रहे। सूचना पर विधायक जवाहरलाल राजपूत, उपखंड अधिकारी सौरव राय एवं अपर अभियंता अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों के बीच पहुंचकर विद्युत समस्या के संबंध में अपनी बात रखी, लेकिन किसान अधिकारियों के आश्वासन से तत्काल सहमत नहीं हुए। इसके बाद विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद किसानों ने अपनी सहमति जताई और धरना समाप्त करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपखंड अधिकारी सौरव राय ने पावर हाउस में फीडर चलाकर विद्युत आपूर्ति की जांच की। अधिकारियों ने दो फीडर चलाने की संभावना जताई है, जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली मिल सके। वहीं, किसानों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें