फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसानों ने खाद वितरण में लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एरच। साधन सहकारी समिति इसकिल में सोमवार को डीएपी खाद वितरण में मनमानी से किसान नाराज हो गए। किसानों ने विभागीय कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने व्यवस्था में सुधार और नियमानुसार वितरण की मांग की। किसानों ने कहा कि असरदार लोगों को बिना नियम और इंतजार के खतौनी क्षमता से अधिक खाद दी जा रही है। जबकि लाइन में खड़े किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल रही थी। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों से किसान आईडी के अनुसार पुलिस मौजूदगी में खाद वितरण की मांग की। नाराजगी जताने वालों में देशराज, चिंतामन, चरण सिंह, नूर मोहम्मद, मदन मोहन, वीर सिंह आदि शामिल रहे। समिति सचिव महेंद्र सिंह यादव के अनुसार, सोमवार को टोकन और फार्मर आईडी से 25 टन खाद वितरित हुई। संवाद
विज्ञापन

0000
चार गांव के किसानों को आज मिलेगी खाद
बंगरा। विकासखंड बंगरा के पठाकरका स्थित सरकारी गोदाम से मंगलवार को रोस्टर के अनुसार खाद का वितरण होगा। सहकारी समिति के अध्यक्ष अजय पाल सिंह उर्फ छिद्दू राजा ने बताया कि मंगलवार को ग्राम बिजना, बांसार, धवारी व दादपुरा के किसानों को खाद दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें