फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साए किसानों ने उप केंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को विद्युत उप केंद्र भंडरा का घेराव किया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसान एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस पर शाम को छह बजे के करीब दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। बातचीत में तीन घंटे पंचमपुरा और तीन घंटे चुरारा फीडर से बिजली देने की सहमति बनी। इस पर शाम को सात बजे तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के चुरारा, पचबई, बख्तर, पंचमपुरा, ढ़करवारा, धायपुरा, खिलारा, हरपुरा आदि ग्रामों में बिजली न आने पर किसानों ने सोमवार को 12 बजे सब स्टेशन पहुंचकर घेराव किया। देवरीघाट पुलिस चौकी प्रभारी शोभित कटिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया लेकिन कोई नहीं माना। इस पर उन्होंने एसडीओ और जेई से बात की। शाम को पहुंचे दोनों अधिकारियों को किसानों ने समस्याएं बताईं। किसानों ने बताया कि पंचमपुरा, टकटौली फीडर पर एक पखवाड़े से अधिक समय से विद्युत कटौती होने से खेतों का पलेवा नहीं हो पा रहा है। किसान नेता पुष्पेंद्र पाठक के नेतृत्व में सभी फीडरों से संबंधित ग्रामों की बिजली बंद करा दी गई और बिजली घर का घेराव किया गया। शाम को पहुंचे अधिकारियों से वार्ता के बाद शाम 7 बजे तीन दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत बहाल हो सकी। घेराव करने वालों में खचोरे लाल, घनेदू मिश्रा, रामकुमार रावत, सुदीप मिश्रा, गुलाब सिंह, देवेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद, पुष्पेंद्रए स्वतंत्र सिंह, भरोसे, मातादीन, मनोहलाल, बृजनंदन, रतीराम, कांशीराम, हीरालाल
रविंद्र, उपेंद्र सिंह, गजेंद्र आदि शामिल रहे। किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली कटौती करने के बारे में बताया। इस पर उन्होंने एसडीओ और जेई को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें