टहरौली (झांसी)। टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बघैरा में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर अन्ना जानवरों ने हमला कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बघैरा निवासी जगदीश पुत्र झुण्डू (65 वर्ष) अपनी दो बीघा खेत में बोई गई मटर की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान उसके खेत में अन्ना जानवरों का ंझुंड घुस आया। उसने जैसे ही इन जानवरों को भगाया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया, जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना बीते शुक्त्रस्वार शाम छह बजे की है । ग्राम बघैरा निवासी जगदीश अपनी फ सल की रखवाली कर रहा था तभी अन्ना पशुओं का झुंड आकर उसकी मटर की फ सल को चरने लगा। फ सल को जानवरों से बचाने के लिए जगदीश ने जैसे ही जानवरों को भगाने का प्रयास किया तो पशुओं के झुंड ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के खेतों में रखवाली कर रहे किसानों ने किसी तरह जानवरों को भगाकर घायल जगदीश को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघैरा पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफ र कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक किसान के परिवार में उसकी पत्नी तथा दो बेटे कुटू व छिदामी के भरण पोषण का वही एकमात्र सहारा था।