अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मोंठ के छपार गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई। उसका शव खेत से बरामद हुआ।
छपार गांव निवासी हरिदास कुशवाहा (58) खेती-किसानी करते थे। सोमवार को हरिदास खेत में जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन, शाम तक नहीं लौटे। परिजनों ने जब तलाश की तो वह खेत में जामुन के पेड़ के नीचे अचेत हाल में पड़े मिले। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया लेकिन, मौत की वजह साफ नहीं हुई। सीओ हरिमोहन सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो सकेगी।