समथर क्षेत्र के छपार गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मंगलवार की शाम समथर क्षेत्र के गांव छपार निवासी दयासागर राजपूत (40) खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच वह मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ने लगे, तभी करंट लगने पर मौके पर अचेत होकर गिर गए। यह देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
लोग उनको उठाकर समथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
परिजनों ने अनुसार दयासागर अविवाहित थे और अपनी मां के साथ अलग घर में रहते थे। उनके दो भाई अपने परिवार के साथ गांव में ही अलग रहते हैं।