फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार की रात में थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम गुरयाना में एक किसान ने मफलर से फांसी लगाकर जान दे दी है। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने के चलते किसान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

ग्राम गुरयाना निवासी गनेश (48) पुत्र रामसिंह बृहस्पतिवार की रात्रि में खाना खाकर घर में सोने के लिए चला गया। लेकिन, उसने रात्रि में ही गांव के निवासी अपने रिश्तेदार रामचरन के दरवाजे पर बनी दालान में लगी लकड़ी की बल्ली से मफलर के सहारे फांसी लगा ली।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे रामचरन उठकर बाहर आया, जहां पर उसने दालान में फांसी के फंदे पर शव लटका देखा। नजदीक से देखने पर मृतक की शिनाख्त गनेश के रुप में हुई। उसने घटना की जानकारी गनेश के परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर मृतक को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़ेे पुत्र दीपक ने बताया कि उसके पिता के नाम किसान क्रेडिट कार्ड का डेढ़ लाख रुपये कर्ज है। पिता ने खेतों में मटर, चना व गेहूं की फसल बोई थी। इसमें मटर व चना की फसल खराब हो गई है। इसी बात को लेकर उसके पिता परेशान थे। हम लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पिता के नाम चार एकड़ जमीन है, इस पर खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में फसलें बेहतर हैं। कहीं पर फसलों में खराबी की शिकायत नहीं हैं। फिर भी मामले की जांच करेंगे।
- अभिषेक यादव, तहसीलदार, पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें