झांसी। थाना पूंछ इलाके में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
पूंछ के ग्राम बड़ेरा निवासी बाबूलाल (58) खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करते थे। बृहस्पतिवार रात वे रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए। सुबह परिजन जागे तो वे घर पर नहीं मिले। इस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दरम्यान उनका शव खेत पर एक पेड़ के सहारे फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाबूलाल के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।