झांसी। महोबा जनपद के पनवाड़ी थाना इलाके के जगपुरा गांव निवासी हरीदास प्रजापति (60) खेतीबाड़ी और पशुपालन करते थे। पत्नी कंचन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने भूसे की ट्रॉली मंगाई थी। ट्रॉली घर के करीब पहुंची ही थी कि अचानक पलट गई, हरीदास के कमर से नीचे का हिस्सा दब गया। आसपास जमा हुए ग्रामीणों ने रस्सों के सहारे ट्रॉली को उठाने की कोशिश की, लेकिन रस्से टूटने से ट्रॉली फिर से हरीदास के ऊपर गिर गई। मशक्कत के बाद हरीदास को ट्रॉली के नीचे से निकाला जा सका। उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां उनकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। ब्यूरो